Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह मेहरा गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 13, 2023
चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष के पिता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह मेहरा गंभीर हालत में हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती चंपावत जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा के पिता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह महरा को गंभीर हालत में हल्द्वानी के साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मेहरा मंगलवार देर रात 2:00 बजे के लगभग अचानक अपने घर में अचेत हो गए थे जिनको आनन फानन में परिजन व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसके बाद उनको चंपावत के निजी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जिसके बाद मेहरा को हल्द्वानी के साइ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है डॉक्टर के मुताबिक मेहरा को ब्रेन हेमरेज हुआ है डॉक्टरो के द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया वहीं न्यूरो सर्जन डॉक्टर अजय बजाज ने बताया ऑपरेशन सफल हो गया है फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व समस्त भाजपा नेताओं तथा लोहाघाट व चम्पावत  की जनता के द्वारा महरा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करी है तथा मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी के द्वारा डॉक्टरो से उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी हासिल करी गई वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा देहरादून से हल्द्वानी पहुंच गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें