Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

: लोहाघाट/चंपावत:घर-घर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टिया हुई रवाना

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 8, 2024
घर-घर मतदान करने के लिए पोलिंग पार्टिया हुई रवाना भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण शुरू हो गया है सोमवार को लोहाघाट व चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता तथा 40% से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर-घर मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंपावत नवनीत पांडे के निर्देश पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया वहीं लोहाघाट विधानसभा की एआरओ एसडीएम रिंकु बिष्ट के दिशा निर्देश पर 26 पोलिंग पार्टियों को विभिन्न बूथों के लिए रवाना किया गया जो कि घर-घर जाकर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कराएंगी वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे व एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया 54 विधानसभा लोहाघाट में कुल 228 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता है जिनमें से 108 मतदाताओं को आज घर घर जाकर मतदान करवाया जाएगा इसके बाद शाम को पोलिंग पार्टियों वापस आएंगी तथा कल मंगलवार को शेष 120 मतदाताओं को मतदान कराने के लिए रवाना होंगी वहीं डीएम पांडे ने बताया दोनों विधानसभा में [caption id="attachment_16699" align="alignnone" width="300"]
कुल 299 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता हैं जिन्हें मतदान कराने के लिए 34 पोलिंग पार्टियों बनाई गई है जो कि उन्हें घर-घर जाकर मतदान कराएंगी डीएम ने बताया सभी पोलिंग पार्टियों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए[/caption]

जरूरी खबरें