Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:जल निगम ने ग्रामीणों की अनुमति के बिना उखाड़ी पेयजल लाइन अधिशासी अभियंता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करेंगे ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 5, 2024
जल निगम ने ग्रामीणों की अनुमति के बिना उखाड़ी पेयजल लाइन अधिशासी अभियंता के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करेंगे ग्रामीण जल निगम चंपावत के द्वारा लोहाघाट के बलाई गांव की 40 साल पुरानी पेयजल योजना को बिना ग्रामीणों के अनुमति के उखाड़ दिया गया है बलाई गांव के ग्रामीणों ने विभाग पर यह गंभीर आरोप लगाया है जिस कारण गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है और ग्रामीणों में जल निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है बलाई गांव के बुजुर्ग ग्रामीण भीम सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया हर घर नल हर घर जल योजना के तहत जल निगम चंपावत ने गांव में नई पेय योजना का निर्माण करवाया और गांव की पुरानी योजना जो ग्रामीणों को भरपूर पेयजल आपूर्ति करती थी उसे ग्रामीणों की अनुमति के बिना उखाड़ दिया गया जिस कारण अब गांव में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है और नई योजना से गांव के दो मुख्य पेयजल टैंकों को कनेक्शन तक विभाग ने नहीं दिए हैं तथा नई योजना में नए टैंक का निर्माण भी विभाग के द्वारा नहीं करवाया गया है विभाग द्वारा नई योजना का कनेक्शन एक पुराने छोटे टैंक में कर दिया गया है जिस कारण अब गांव में पेयजल की किल्लत बढ़ चुकी है ग्रामीणों ने कहा इस मामले की शिकायत उनके द्वारा डीएम चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट व जल निगम को दी गई डीएम के द्वारा ग्रामीणों को योजना की जांच की बात कही गई थी पर अभी तक मामले में कोई जांच नहीं करवाई गई वहीं ग्रामीणों ने कहा अब वे जल निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ लोहाघाट थाने में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त करने की एफआईआर दर्ज करवाएंगे ग्रामीणों ने कहा बलाई गांव अन्य गांवो की भी पेयजल आपूर्ति पूरी करता है आज जल निगम की लापरवाही से उनको ही पेयजल के लाले पड़ गए हैं उन्होंने जल निगम से उनकी दोनो पेयजल योजना को सुचारु कर दोनो टैंकों मे पानी डालने तथा नए टैंक निर्माण की मांग करी है और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं जल निगम के अभियंता ने बताया गांव के लिए पेयजल योजना का स्रोत एक होने के कारण पुरानी योजना के पाइपों को उखाड़ा गया है नई पेयजल योजना से आपूर्ति सुचारू कर दी गई है फिर भी एक बार योजना का मौका मुआयना करा जाएगा अब यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा आरोप सही है या गलत फिलहाल ग्रामीणों में प्रशासन और जलनिगम के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है वहीं जिले में हर घर नल हर घर जल योजना निर्माण में काफी भ्रष्टाचार की शिकायत देखने को मिल रही हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें