Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:महिलाओं ने बुरास के फूलों से तैयार किया होली का रंग /बाजार में बड़ी मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 7, 2025
महिलाओं ने बुरास के फूलों से तैयार किया होली का रंग /बाजार में बड़ी मांग लोहाघाट में वेली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी के दिशा निर्देश पर समूह की महिलाओं के द्वारा होली पर्व के लिए नेचुरल हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है जिसमें समूह की 25 से 30 महिलाएं हर्बल रंग तैयार करने में जुटी हुई है समूह अध्यक्ष नेहा मुरारी ने बताया वेली क्रिएशन की महिलाओं के द्वारा होली के लिए राज्य पुष्प बुरास, हल्दी ,मेरीगोल्ड के फूलों , पालक तथा चुकंदर से नेचुरल हर्बल रंग तैयार किया जा रहे हैं जो कि एकदम केमिकल फ्री है नेहा ने बताया लगभग 60 किलो रंग तैयार कर लिया गया है जिसे आन ऑनलाइन माध्यम से बेचा जा रहा है कहा लोहाघाट के रामलीला मंच के पास स्टॉल लगाकर भी इस रंग को बेचा जाएगा बताया हमारे समूह के द्वारा बनाए गए नेचुरल रंग की काफी मांग बड़ रही है लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं कहा नेचुरल रंगो से त्वचा को नुकसान नहीं पहुचता बताया समूह में क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को जोड़कर रोजगार दिया जाता है जो घर का काम करने के साथ-साथ रोजगार भी करती हैं महिलाओं के द्वारा सीजन के मुताबिक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं जिनमें हाथ से बनी बनियाने ,राखियां खिलौने आदि बनाए जाते हैं जिनकी ऑनलाइन बाजार में अच्छी मांग है वही समूह की महिलाओं ने अपनी अध्यक्ष नेहा को धन्यवाद देते हुए कहा उनके द्वारा उन्हें घर पर रोजगार दिया गया है जिसके लिए वह उनके आभारी है महिलाओं ने जनता से अपील करते हुए कहा बाजार के घातक रंगों की बजाय हर्बल नेचुरल रंग का प्रयोग कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाएं रंग तैयार करने में शोभा देवी, मंजू देवी ,कमला देवी ,हीरा देवी ,सरस्वती पांडे, पूजा उप्रेती, नंदा देवी, कलावती , हेमा जोशी ,रिया उपाध्याय, सरिता ,बबीता ,गीता सामंत ,बिमला जोशी ,पुष्पा पांडे, दीपिका चंद ,सीमा चौहान ,दीपा गिरी, मंजू देवी , चंद्रा सामंत, सुमन ढेक आदि शामिल रही तो वही महिलाओं के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लोकल फार वोकल नारे को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें