Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री आवास में गूंजेंगे लोहाघाट की होली के बोल /कोली ढेक की महिलाएं देहरादून को रवाना/ पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 12, 2025
मुख्यमंत्री आवास में गूंजेंगे लोहाघाट की होली के बोल कोली ढेक की महिलाएं देहरादून को रवाना पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी लोहाघाट के कोली ढेक की महिलाओं की मेहनत आखिर रंग लाई उन्हें मुख्यमंत्री आवास देहरादून में काली कुमाऊं की खड़ी होली गाने का मौका मिला है बुधवार सुबह निर्मला अधिकारी के नेतृत्व तथा टीम लीडर अल्का ढेक के नेतृत्व में 52 महिला होलियारो का दल मुख्यमंत्री आवास देहरादून के लिए रवाना हुआ दल को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी अशोक अधिकारी ने रोडवेज बस स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा शुभकामनाएं दी कहा उन्हें आज काफी खुशी हो रही है कि उनके क्षेत्र की महिलाएं मुख्यमंत्री आवास में होली गायन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रही है तथा अपनी संस्कृति का प्रचार कर रही है वहीं मुख्यमंत्री आवास में होली गायन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं टीम लीडर अलका ढेक तथा माया ढेक ,कृष्णा ,पुष्पा, रेखा ,सुनीता, शांति आदि ने कहा इस बार उन्हें  लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में मौका नही दिया गया लेकिन निर्मला अधिकारी के प्रयासों से मुख्यमंत्री आवास में होली गायन का मौका मिला है आमंत्रित करने के लिए वह मुख्यमंत्री धामी, श्रीमती गीता धामी, निर्मला अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी लोहाघाट को धन्यवाद देती हैं महिलाओं ने कहा वह कल गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काली कुमाऊं की खड़ी होली तथा झोड़ों का गायन कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी कहा आज उनकी वर्षों की मेहनत सफल हो गई है वही होली रंग महोत्सव कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने कहा कमेटी के नियमों के हिसाब से जिस टीम को दो वर्ष मौका दिया जा चुका है उन्हें इस वर्ष आराम दिया गया तथा नई टीमो को मौका दिया गया है ताकि हर की टीमें प्रतिभाग कर सकें मालूम हो कोली ढेक की महिलाओं की होली पूरे काली कुमाऊं क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ महिला होली है तथा 2 वर्ष वह लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में धूम मचा चुकी है इन्हीं को देखकर अन्य गांव की महिलाएं भी होली गायन को लेकर मंच में आने लगी है कल मंगलवार को भी कोली ढेक की महिलाओं ने ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में शानदार होली व झोड़ो का शानदार प्रदर्शन किया जिससे प्रभावित होकर आयोजकों ने 50 हज़ार रुपए की ईनमी धनराशि से उन्हें सम्मानित किया तो वहीं पिछले वर्ष की होली में इन महिलाओं ने   मुख्यमंत्री के टनकपुर में हुए होली मिलन कार्यक्रम में शानदार होली गायन किया था जिसकी मुख्यमंत्री धामी के द्वारा काफी सराहना की गई थी तथा इस वर्ष उन्हें अपने आवास में होली गायन का न्योता दिया है

जरूरी खबरें