Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:शीतकालीन अवकाश में हो रहे नगर निकाय चुनाव ने प्रत्याशियों की बढ़ाई चिंता /अधिकतर मतदाता गए छुट्टी/ चुनाव के बदल सकते है समीकरण

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
शीतकालीन अवकाश में हो रहे नगर निकाय चुनाव ने प्रत्याशियों की बढ़ाई परेशानी अधिकतर मतदाता गए छुट्टी चुनाव के बदल सकते है समीकरण 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की चुनाव जितने को लेकर बिसाते बिछने लग गई है लेकिन नगर के अधिकतर मतदाता विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के चलते परिवार के साथ लंबी छुट्टी का आनंद उठाने नगर से बाहर चले गए इस बात ने भाजपा कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों को परेशानी में डाल दिया है जिस कारण अब सभी प्रत्याशी इस समस्या का हल ढूंढने में जुट गए है मतदाताओं के नगर में न होने के कारण नगर निकाय चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं जो प्रत्याशियों का सबसे बड़ा चिंता का कारण बना हुआ है अब प्रत्याशी चुनाव के दिन बाहर गए मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान स्थल तक कैसे लाया जाए इस पर मंथन कर रहे हैं मालूम हो आजकल नगर के सभी विद्यालयो में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं तीन फरवरी को विद्यालय खुलेंगे अधिकतर लोग परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठाने अपने गांव या लंबे टूर पर निकल गए  अगर 23 जनवरी तक मतदाता लोहाघाट नहीं लौटते है तो मतदान का प्रतिशत भी कम होगा जो परिणामों को प्रभावित कर सकता है अब प्रत्याशियों के लिए इन मतदाताओं को वापस लाना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है क्योंकि अधिकतर लोग 28 से लेकर 30 जनवरी के बीच वापस लौटते हैं फिलहाल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हो चाहे सभासद पद के फिलहाल सभी इस समस्या से जूझ रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें