Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:नए हिट एंड रन कानून के विरोध में रोडवेज के पहिए जाम यात्री रहे परेशान बस स्टेशन में पसरा सन्नाटा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 1, 2024
नए हिट एंड रन कानून के विरोध में रोडवेज के पहिए जाम यात्री रहे परेशान केंद्र द्वारा निकाले गए नए हिट एंड रन कानून के विरोध में रोडवेज के लोहाघाट डिपो के चालकों ने विरोध जताते हुए बसों का संचालन ठप कर दिया है जिस कारण सोमवार को लोहाघाट से सवेरे कुछ बसों का टनकपुर तक ही संचालन हो पाया लेकिन दोपहर बाद चालकों ने पूरी तरह बसो का संचालन ठप कर दिया है रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से लोहाघाट व चंपावत से दिल्ली ,देहरादून ,बरेली, हल्द्वानी व गुड़गांव जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे वहीं रोडवेज चालकों ने सरकार के इस फरमान को तुगलकी करार देते हुए कहा अगर वाहन सड़क में चलेगा तो दुर्घटनाएं भी होती है कोई भी चालक जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता है अगर चालक दुर्घटना स्थल पर रहता है तो जनता चालक को मार डालती है पर सरकार ने दुर्घटना करने पर चालक को 10 साल कैद व 5 लाख जुर्माने का कानून बना दिया है जो कि सरासर गलत है जिसका सभी चालक विरोध करते हैं चालकों ने कहा पहले चरण में 1 जनवरी से 3 जनवरी तक बसों का संचालन ठप रहेगा अगर सरकार ने कानून वापस नहीं लिया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हो सकता है वहीं सरकार के इस नए कानून से चालकों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है चालक इसे तुगलकी फरमान करार दे रहे हैं चालकों ने कहा परिवहन निगम के द्वारा उन्हें बरसों पुरानी खटारा बसे थमा दी गई है जिनमे में हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है वहीं बसो का संचालन बंद होने से रोडवेज बस अड्डे में सन्नाटा पसरा रहा

विज्ञापन

जरूरी खबरें