Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

: लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया लोक संस्कृति दिवस 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया लोक संस्कृति दिवस लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी जी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।प्रधानाचार्य डॉ सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश सिंह ढेक के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान बिंडातिवारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट एवं पीटीए अध्यक्ष रोशन राम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं इंद्रमणि बडोनी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों द्वारा उत्तराखण की आंचलिक संस्कृति संबंधित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। छात्र संदीप एवं प्रदीप द्वारा उत्तराखंड का प्रसिद्ध छलिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।छात्रा दीपा खोलिया,हिमांशी खोलिया,लक्ष्मी चंद,खुशी रैशवाल द्वारा सुंदर झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर विद्यालय में कौशलम गतिविधि का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया जिसमें शिक्षक भुवन सिंह अधिकारी,नीरज नाथ,कमलेश जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने लघु कुटीर उद्योग से संबंधित विभिन्न स्टाल लगाए,जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न घरेलू उत्पाद प्रदर्शित किए गए।प्रधानाचार्य डॉ जोशी द्वारा इंद्रमणि बडोनी जी के जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए लोक संस्कृति के उत्थान में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस अवसर वरिष्ठ दमाऊ वादक कालू राम को सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर शिक्षक दीपा बोहरा,ज्योति राणा,ललिता वर्मा,गार्गी गंगवार,प्रीति सक्सेना,नेहा मेहरा,अनीता कुंवर,गायत्री जोशी,स्मृति नेगी,नवीन भट्ट जगदीश चंद्र,अनुराग लेखक,राहुल पाटनी सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें