Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:ऋषिकेश एम्स से इलाज करा कर लौटी छात्रा नीमा ने लोहाघाट में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना जीवन बचाने के लिए दिया धन्यवाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रा का हुआ था इलाज

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 11, 2024
ऋषिकेश एम्स से इलाज करा कर लौटी छात्रा नीमा ने लोहाघाट में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिया धन्यवाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रा का हुआ था इलाज चंपावत जिले के बाराकोट कोट ब्लॉक के दूरस्थ पडासो शेरा गांव की छात्रा नीमा अधिकारी का बचपन में चोट लगने से जबरा टूट गया था जिस कारण नीमा का जबड़ा बंद नहीं हो पता था जिसके चलते नीमा को खाने पीने व सांस लेने में काफी दिक्कतें होती थी तथा नीमा का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था और नीमा का इलाज कराने में असमर्थ था जब कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो इसके बाद नीमा ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी केदार बृजवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी से अपने इलाज कराने की गुहार लगाई थी जिसका मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश एम्स में नीमा का इलाज जल्द कराने के निर्देश दिए सीएम धामी के निर्देश पर एम्स ऋषिकेश में नीमा के जबड़े का सफल ऑपरेशन किया गया जिसके बाद नीमा का जबड़ा अब पूरी तरह ठीक है नीमा अब खाना आसानी से खा पाती है वहीं रविवार को नीमा अपने पिता के साथ लोहाघाट पहुंची और मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर अपना जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया और उनका आशीर्वाद लिया वहीं मुख्यमंत्री ने नीमा को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में कोई भी समस्या आने पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया वहीं लोगों के द्वारा सीएम धामी के इस कार्य की काफी सराहना करी जा रही है वही सीएम धामी एक गरीब छात्रा का जीवन बचाने में सफल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें