Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पालिका द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में गणमान्य लोगों को न बुलाए जाने पर जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 26, 2024
निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने पालिका द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में गणमान्य लोगों को न बुलाए जाने पर जताई नाराजगी लोहाघाट नगर पालिका के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने 75 में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों को ना बुलाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है वर्मा ने कहा आज देश धूमधाम के साथ अपने 75 में गणतंत्र दिवस को मना रहा है तो वही नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा समारोह के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करी गई ना ही नगर के गणमान्य नागरिकों को बुलाया गया ना ही किसी कार्यक्रम का आयोजन पालिका के द्वारा किया गया वर्मा ने कहा जबकि पिछले वर्षों तक पालिका काफी धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस को मानती थी नगर के लोगों को समारोह में बुलाया जाता था वर्मा ने कहा यह पालिका के अधिकारियों की घोर लापरवाही है गणतंत्र दिवस मनाने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करी गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने पालिका के द्वारा नगर के  नागरिकों को न बुला कर उनका अपमान किया है कहा इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से करी जाएगी मालूम हो नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा को भी नहीं बुलाया गया था

विज्ञापन

जरूरी खबरें