Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:शेखर सिंह सार्की ( शेखर गोरखा )बने बामसेफ के चंपावत जिले के निर्विरोध जिला अध्यक्ष

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
शेखर सिंह सार्की ( शेखर गोरखा )बने बामसेफ के चंपावत जिले के निर्विरोध जिला अध्यक्ष मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष बामसेफ कर्मवीर की अध्यक्षता व महासचिव बामसेफ अनिल कुमार के संचालन में जन मिलन केंद्र गोरखा नगर में बामसेफ की नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से जनपद चंपावत बामसेफ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें शेखर सिंह सार्की(शेखर गोरखा )को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया तथा गोपाल कालाकोटी (महासचिव),ओम प्रकाश (कोषाध्यक्ष), हर्ष प्रदीप (संगठन सचिव),अनिल कुमार (उपाध्यक्ष), लता आर्या (महिला उपाध्यक्ष), ललित मोहन (उपाध्यक्ष),कृष्णा राम राज (सचिव),प्रेम टम्टा (सह सचिव), धीरज प्रसाद (जिला मीडिया प्रभारी),जगदीश प्रसाद, योगेश कुमार, सुनील कुमार, गीता आर्य (सदस्य) चुने गए वही नई कार्यकारने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया वही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शेखर सिंह सरकी ने का संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं संगठन का धन्यवाद देता हूं तथा जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा उन्होंने कहा चंपावत जिले में संगठन दलित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर दलित समाज को ऊंचा उठाने के लिए कार्य करेंगे तथा दलितों का उत्पीड़न होने पर संगठन पुरजोर तरीके से आवाज उठाएगा इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन गोरखा सहित कई लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें