Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:स्पर्श गंगा दिवस पर लोहाघाट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन लोहावती नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 17, 2023
स्पर्श गंगा दिवस पर लोहाघाट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर का किया आयोजन लोहावती नदी में चलाया स्वच्छता अभियान रविवार 17 दिसम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा “स्पर्श गंगा दिवस “ पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन रिश्वेश्वर मंदिर प्रांगण में किया ! शिविर मे सर्वप्रथम सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों को mybharat.gov.in पोर्टल में रजिस्टर करवाया गया! उसके पश्चात शिविरार्थियों द्वारा मिलकर लोहाघाट नगर की जीवनदायनी लोहावती नदी की सफ़ाई की गयी! तथा विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण पर सुंदर कविता पाठ किया गया और साथ ही “जल के महत्व एवं संरक्षण “पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए ! कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता द्वारा युवाओं को जागरूक किया एवं समाजसेवा का महत्व बताया गया! अंत मे स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया! कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चंद एवं मुकेश कुमार द्वारा किया गया! कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वाति बिष्ट एवं डॉ सुनील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया , इस मौके पर सुनील राय, राहुल सामंत, स्वयंसेवक हिमांशु, रोज़ी परवीन, शाहनवाज़, मानसी, भावना, ख़ुशी , संध्या आदि उपस्थित रहे!

विज्ञापन

जरूरी खबरें