Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:स्वीप नोडल अधिकारी ने मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना 70% तक मतदान कराने का है लक्ष्य

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 21, 2024
स्वीप नोडल अधिकारी ने मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना 70% तक मतदान कराने का है लक्ष्य   आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तथा चंपावत जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु डीएम चंपावत नवनीत पांडे के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन कलोनी ने बुधवार को लोहाघाट से मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नोडल अधिकारी जीवन कलोनी ने बताया स्वीप टीम मतदाता जागरूकता वाहन के जरिए लोहाघाट विधानसभा के तीनों ब्लाकों में जाएगी तथा लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेगी कलोनी ने बताया टीम उन जगहों पर ज्यादा फोकस करेगी जहां 2019 लोकसभा चुनाव में 50% से कम मतदान हुआ था इसके अलावा उन मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा जिनका नाम लोहाघाट विधानसभा में है और वह बाहर निवास करते हैं उन्हें अपने पोलिंग बूथ में आकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा उन्होंने बताया स्वीप टीम का लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में 70% तक मतदान कराना है जिसके लिए टीम पूरी तरह कार्य कर रही है उन्होंने बताया जिले में दो मतदाता जागरूकता वाहन आज से संचालित किया जा रहे हैं उन्होंने कहा टीम प्रत्येक क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेगी उन्होंने कहा चुनाव का पर्व देश का गर्व इस मौके पर आर पी कालाकोटी, जीवन राय ,कमलेश जोशी,रवीश पचोली ,रामकुमार सिंह ,रणजीत सिंह राणा ,सूरज सिंह , प्रमोद पाटनी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें