Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी व उनके पति सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

मांगों को लेकर देहरादून सीएम आवास का घेराव करने चंपावत से रवाना हुई आंगनबाड़ी कार्यकृतियाँ

रुड़की:खनन माफिया से मिली भगत का ऑडियो वायरल इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ सस्पेंड

चंपावत:पूर्व जिला अध्यक्ष दीप पाठक का भाजपा से टूटा नाता पार्टी ने इस्तीफा किया स्वीकार।

उत्तराखंड:किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़। घेरबाड़ योजना फिर से हुई शुरू।

: लोहाघाट:उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष ने लोहाघाट का किया दौरा 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 1, 2024
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष ने लोहाघाट का किया दौरा गुरुवार को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार अपने दौरे पर चंपावत पहुंचे जिले के लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो ने उनका जोरदार स्वागत किया स्वागत के बाद अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश अध्यक्ष लोहाघाट के अंबेडकर छात्रावास पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मुहीम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया उन्होंने कहा आज इस समय ग्लोबल वार्मिंग की वजह से गर्मी का साम्राज्य बढ़ रहा है पेयजल की कमी ,जंगल में आग लग रही है उन्होंने कहा इन समस्याओं से निजात पाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे उन्होंने कहा इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा एक पेड़ मां के नाम में लगाने का अभियान चलाया हुआ है इस अभियान के तहत 15 अगस्त तक उत्तराखंड में 5 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियो से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा भाजपा शासन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है इस दौरान उन्होंने अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा छात्रों से उनकी समस्या पूछी इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चौमेल व पुल्ला क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान सदस्य अनु जाति जनजाति अनुश्रवण समिति उत्तराखंड सरकार गोविंद प्रसाद, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, राजेंद्र प्रसाद , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडे, मोहन पाटनी,पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल , सूरज कुमार, मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन रसीला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, बीडीओ लोहाघाट अशोक अधिकारी, तहसीलदार जगदीश नेगी, भुवन बहादुर, दीपक शाह, मनोज कुमार, गिरीश कुवर सहित अनेको जनप्रतिनिधि मोजूद रहे

जरूरी खबरें