Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:पार्टी से टिकट मिला तो जीत पक्की कांग्रेस की झोली में जाएगी पालिकाध्यक्ष की सीट :लोकेश पांडे 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 16, 2024
पार्टी से टिकट मिला तो जीत पक्की कांग्रेस की झोली में जाएगी पालिकाध्यक्ष की सीट :लोकेश पांडे धीरे-धीरे लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल गर्माने लगा है तो वहीं कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे युवा लोकेश पांडे ने कहा अगर पार्टी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर पालिकाध्यक्ष पद का टिकट देती है तो उनकी जीत पक्की है इस बार लोहाघाट की जनता का प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिलेगा सामाजिक मुद्दों और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले युवा लोकेश पांडे राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं इनके चचेरे दादाजी स्व० दयाकिशन पांडे ने विधायक के तौर पर लोहाघाट पालिटेक्निक की स्थापना की, इनके चचेरे ताऊ स्व ० कमलकिशन पांडे के द्वारा लोहाघाट महाविद्यालय की स्थापना की गई, इनके‌ दादाजी स्व० लीलाधर पांडे द्वारा पाटी ब्लाक की स्थापना की गई थी, तथा इनके पिता डी० डी० पांडे द्वारा लोहाघाट में बाराही प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को आवाज देने के साथ साथ उत्तराखंड मंडी परिषद सदस्य के रुप में कार्य करते हुए सैकड़ो किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया गया तो वही युवा लोकेश को कांग्रेस पार्टी से पालिका अध्यक्ष पद का टिकट देने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखा वहीं लोकेश ने दावा किया अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो इस बार लोहाघाट पालिकाध्यक्ष की सीट कांग्रेस की झोली में होगी

जरूरी खबरें