Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : डीएम के निर्देश पर लोनिवी ने भरे दिगालीचौड़ खालगढ़ सड़क के गड्ढे

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

डीएम के निर्देश पर लोनिवी ने भरे दिगालीचौड़ खालगढ़ सड़क के गड्ढे

सड़क की बदहाली पर शिक्षको ने जताई थी नाराजगी जिलाधिकारी ने लिया था संज्ञान।लोहाघाट ब्लॉक सीमांत दिगाली चौड़ खालगढ़ सड़क की बदहाली पर कल गुरुवार को शिक्षकों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से सड़क के सुधारीकरण की मांग की थी। मामले में जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सड़क के गड्ढों को भरा गया। गड्ढों के भरे जाने से शिक्षकों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शिक्षकों के द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी के मुताबिक मानसून कॉल खत्म होने के बाद सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।

जरूरी खबरें