Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट के गलचोड़ा में करी जा रही है देवदार के पेड़ों की लोपिंग बन महकमा खामोश

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 2, 2024
लोहाघाट के गलचोड़ा में करी जा रही है देवदार के पेड़ों की लोपिंग बन महकमा खामोश लोहाघाट के गलचोड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में अज्ञात महिलाओं के द्वारा देवदार के बहुमूल्य पेड़ों की लोपिंग कर टहनियों को काटा जा रहा है जिस कारण क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है पर्यावरण प्रेमी पूर्व सैनिक मयंक ओली, सुरेश जोशी, गणेश दत्त आदि ने बताया वन विभाग के गलचोड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा दिनदहाड़े लकड़ीयो के लिए बहुमूल्य देवदार की टहनियों काटी जा रही है लेकिन वन विभाग के द्वारा इन बहुमूल्य पेड़ों को बचाने का कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा देवदार के पेड़ों की टहनी कटने के बाद पेड़ में दोबारा से टहनी नहीं आ पाती है उन्होंने कहा देवदार लोहाघाट की शान है लेकिन वन विभाग की उदासीनता के चलते इनका दोहन किया जा रहा है उन्होंने वन विभाग से देवदार को बचाने व टहनियां काटने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करी है वहीं लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने फोन वार्ता में बताया लॉपिंग का मामला संज्ञान में आने के बाद उनके द्वारा उनके द्वारा बन कर्मियों के साथ गलचौड़ा वन क्षेत्र में गस्त करी गई तथा बनकर्मेयो को नियमित गस्त करने के निर्देश दिए गए तथा लोपिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वही रेंजर ने लोगों से कार्रवाई से बचने के लिए देवदार के पेड़ों की लोपिंग न करने की अपील करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें