Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

लोहाघाट:13 अगस्त को लोहाघाट में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा की हुई तैयारी बैठक।

चंपावत:बनलेख वाहन दुर्घटना के डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

लोहाघाट:स्वर्गी श्रीमती महादेवी राय का वार्षिक श्राद्ध 12 अगस्त के बजाय 20 अगस्त को होगा।

चम्पावत वन प्रभाग को मिला स्थायी नेतृत्व, ढिनो पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार

सूचना

: लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की मची धूम भक्तों का लगा ताता 

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 25, 2025
मानेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की मची धूम भक्तों का लगा ताता लोहाघाट क्षेत्र के पौराणिक ऐतिहासिक मानस खंड के विशिष्ट स्थान एवं आदि कैलाश यात्रा के प्रथम पड़ाव मांनेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियां जोर शोर पर चल रही है महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर आज मंगलवार 25 फरवरी की रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें गुमदेश डुगरा सेटी और डेसली व लोहाघाट के भक्तों द्वारा भजन कीर्तनों का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ बारह गांव खूना, बलाई , मझेड़ा, खेतीगाड़, कफ़लेख , चोढ़ा, चक्कू डुगरासेठी , कुलेठी, ढकना बडोला , पुनेठी के अलावा चंपावत चाराल एवं लोहाघाट क्षेत्र के शिव भक्त उत्साह के साथ सम्मिलित होंगे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन बोहरा ने बताया 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजन अभिषेक, विशाल भंडारा एवं शिवपूजन किया जाएगा इसके लिए मठाधीश स्वामी धर्मराजानंद महाराज के दिशा निर्देश में मंदिर में साफ सफाई विद्युतकरण आदि का कार्य किया जा रहा है शिवभक्त बसंत रसियारा ने बताया कि रमोलीदयार के साथ ही खूना बोरा हाईस्कूल से भक्त सड़क मार्ग से भी मानेश्वर मंदिर पहुंच सकते हैं वही हर हर महादेव के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर सैकड़ो की संख्या में लोग महादेव के दर्शन करेंगे शिवरात्रि को लेकर भक्तों में बड़ा जोश है

जरूरी खबरें