Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

सूचना

: लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर मनीष व सतीश ने की दावेदारी 4 अगस्त को होंगे चुनाव पहले दिन बिके 6 नामांकन पत्र

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 25, 2024
लोहाघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर मनीष व सतीश ने की दावेदारी 4 अगस्त को होंगे चुनाव पहले दिन बिके 6 नामांकन पत्र 4 अगस्त को लोहाघाट व्यापार संघ चुनाव के लिए नगर के व्यापारियों में सरगर्मी तेज हो गई है पहले दिन व्यापार संघ के विभिन्न पदों के लिए 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है अध्यक्ष पद के लिए पूर्व व्यापार संघ कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी व प्रमुख व्यापारी मनीष जुकरिया ने अध्यक्ष पद की दावेदारी करते हुए नामांकन पत्र खरीदे हैं गुरुवार को व्यापार मंडल चुनाव प्रभारी भूपाल सिंह मेहता तथा कीर्ति बगोली ने बताया पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सतीश मुरारी व मनीष जुकरिया, महामंत्री पद के लिए विवेक ओली (विक्की), उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश सुतेरी (दानू) व नवीन उपाध्याय तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए टीका देव खर्कवाल ने नामांकन पत्र खरीदा है उन्होंने बताया गुरुवार 25 जुलाई को नामांकन फॉर्म भरने व जमा करने की अंतिम तिथि है 27 व 28 जुलाई को नाम वापस लिए जाएंगे तथा 4 अगस्त को रामलीला मैदान लोहाघाट में चुनाव संपन्न किए जाएंगे इसके लिए चुनाव समिति तैयारी में जुटी है कुल मिलाकर 28 जुलाई को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कितने प्रत्याशी व्यापार संघ चुनाव रण में शामिल होंगे वहीं प्रत्याशियों के द्वारा प्रचार शुरू कर दिया गया है प्रत्याशी दुकान दुकान जाकर व्यापारियों से मिल रहे हैं तथा सोशियल मिडिया के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है

जरूरी खबरें