Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट व्यापार मंडल के मनीष बने निर्विरोध अध्यक्ष विवेक संभालेंगे महामंत्री की कुर्सी , दिनेश होंगे उपाध्यक्ष,टीका देव संभालेंगे कोषाध्यक्ष का पद

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 28, 2024
लोहाघाट व्यापार मंडल के मनीष बने निर्विरोध अध्यक्ष विवेक संभालेंगे महामंत्री की कुर्सी , दिनेश होंगे उपाध्यक्ष,टीका देव संभालेंगे कोषाध्यक्ष का पद लोहाघाट व्यापार मंडल में सभी पदाधिकारीयो का निर्विरोध चयन हो गया है नई कार्यकारिणी में मनीष जुकरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष, विवेक ओली विक्की महामंत्री ,दिनेश सुतेरी उपाध्यक्ष और टीका देव खर्कवाल निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुन लिए गए हैं रविवार को चुनाव अधिकारी भूपाल सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो नामांकन हुए थे उन्होंने कहा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश मुरारी और महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रमोद गहतोड़ी के द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया जिसके बाद मनीष जुकरिया अध्यक्ष और विवेक ओली निर्विरोध महामंत्री चुन लिए गए हैं उन्होंने बताया उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सुतेरी(दानू )और कोषाध्यक्ष पद पर टीका देव खर्कवाल का एक-एक नामांकन हुआ था जिससे वह पूर्व में ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं मेहता ने कहा सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद 4 अगस्त को सभी प्रत्याशी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे वहीं व्यापारियों के द्वारा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी गई है तथा आशा जताई गई है नवनिर्वाचित कार्यकारिणी व्यापारी हित में कार्य करेगी चुनाव प्रक्रिया में मुख्य संरक्षक भीम दत्त बगोली, गणेश दत्त खर्कवाल ,नवीन चंद्र खर्कवाल ,विपिन लाल वर्मा, कीर्ति बगोली आदि के द्वारा सहयोग किया गया

जरूरी खबरें