Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

चंपावत:बनाग्नि सीजन को देखते हुए बन कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक। डीएफओ ने आदेश किए जारी।

लोहाघाट:भरते दी जो राज कैकई राम चले बन से बन से बन को:गल्लागांव मे होली की धूम

लोहाघाट:झूमांधुरी के जंगलों में फिर भड़की आग। बन कर्मी मौके पर।

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट के नेतृत्व में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 28, 2023
  गुरूवार 28 दिसम्बर पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का पाँचवा दिवस जिसका मुख्य विषय “प्रकार्तिक आपदाओं का संकलन एवं समाधान " रहा । आज प्रातःकाल व्यायाम से शिविर की शुरुआत की गई| इसके पश्चात लक्ष्य गीत द्वारा सभी शिवरार्थियों को प्रोत्साहित किया गया । उसके पश्चात शिविरार्थियों द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खूनाबोरा एवं प्राथमिक विद्यालय मनिहारगाँव लोहाघाट के प्रांगण एवं आसपास के इलाको में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।तत्पश्चात बौद्धिक सत्र आरंभ हुआ बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ भगत राम लोहिया एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गरकोटि एवं दीपक जोशी जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ भगत राम लोहिया द्वारा प्राकृतिक आपदाओं का संकलन एवं संरक्षण विषय से शिविरार्थियों को अवगत कराया एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक जोशी जी एवं राजू गड़कोटी जी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी गयीं। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए किया गया|

जरूरी खबरें