Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सूचना

: लोहाघाट:चौड़ा राजपुर में जंगलों को आग से बचाने के लिए आगे आई मातृशक्ति 

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 21, 2024
चौड़ा राजपुर में जंगलों को आग से बचाने के लिए आगे आई मातृशक्ति रविवार को चंपावत जिले के चौड़ाराजपुर के जंगल में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते बाज बुरास का बहुमूल्य जंगल धू धू कर जलने लगा अपने जंगल को आग से जलते देख गांव की समस्त मातृशक्ति व ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े और अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए गांव के युवा राजेंद्र सिंह ने बताया आग जंगल के काफी बड़े भूभाग में लगी हुई थी पर गांव की मातृ शक्ति ने हिम्मत नहीं हारी और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई तथा कई महिलाएं आग बुझाने के दौरान झुलस गई राजेंद्र ने बताया आखिर महिलाओं की मेहनत रंग लाई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया और अपने जंगल को बचा लिया वही आग बुझाने में शामिल सावित्री , दीपा ,कविता कमला व अन्य महिलाओं ने कहा यह जंगल हमारा है और इसकी रक्षा करना उनका कर्तव्य है क्योंकि इसी जंगल से उनके मवेशी पलते हैं वही लोगों के द्वारा महिलाओं के इस कार्य की प्रशंसा करी गई आग बुझाने में राजेंद्र सिंह ,सरपंच जीवन सिंह, श्याम सिंह, पुष्कर सिंह ,मनोज सिंह, मुकेश सिंह ,चंचल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें