Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:वाहन  पार्किंग को लेकर पुलिस व व्यापारियों की बैठक ग्राहकों के वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस व व्यापारियों के बीच चल रहा है तनाव

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 20, 2024
वाहन  पार्किंग को लेकर पुलिस व व्यापारियों की बैठक ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग को लेकर लोहाघाट के स्टेशन बाजार के व्यापारियों व पुलिस के बीच आजकल तनाव की स्थिति पैदा हो रही है सोमवार को भी एक पुलिस कर्मी व युवक के बीच वाहन पार्किंग को लेकर बहस हो गई थी व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ग्राहकों के वाहनों को स्टेशन बाजार में खड़ा नहीं होने दे रही है जिस कारण उनका व्यापार चौपट हो गया है मंगलवार को स्टेशन बाजार के व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय के नेतृत्व में लोहाघाट थाने पहुंचे व्यापारियों ने लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा से ग्राहकों के वाहनों को 10 से 15 मिनट खड़े होने देने की मांग करी ताकि वह अपनी खरीदारी कर सके ताकि व्यापारियों का व्यापार सुचारू रूप से चल सके वही एसओ लोहाघाट सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा व्यापारीयो के साथ वाहन पार्किंग को लेकर बैठक हुई समस्या का समाधान एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से किया जाएगा बुधवार को व्यापारियों की एसडीएम लोहाघाट के साथ बैठक होगी इसके बाद निर्णय लिया जाएगा एसओ ने कहा समस्या का समाधान कर लिया जाएगा वहीं ग्राहकों के वाहनों को खड़े न होने देने से व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है बैठक में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ,दिनेश सुतेरी,जगदीश राय, मनोज फर्त्याल नरेश ढेक, पंकज ढेक, हेमंत राय ,संजय राय, कैलाश ढेक सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें