Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:मतदाताओं के नाम दो दो जगह अंकित होने पर मेहता ने जताई चिंता डीएम को दिया ज्ञापन/ नगर निकाय चुनाव में मतदान करने वाला पंचायत चुनाव में नहीं कर पाएगा मतदान

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 4, 2025
नगर निकाय चुनाव में मतदान करने वाला पंचायत चुनाव में नहीं कर पाएगा मतदान लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने बताया लोहाघाट नगर पालिका मे ऐसे कई वोटर है जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं और उनके नाम ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची के साथ-साथ लोहाघाट नगर की मतदाता सूची में भी अंकित है मेहता ने कहा यह काफी गंभीर मामला है सूची बनाते समय संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया मेहता ने कहा नगर की वोटर लिस्ट में कई प्रकार की खामियां हैं मेहता ने कहा इस प्रकार के मतदाता नगर के चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं मेहता ने कहा यह वह मतदाता है जो ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भी मतदान करते हैं और नगर निकाय चुनाव में भी मतदान उनके द्वारा किया जाता है मेहता ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को डीएम चंपावत नवनीत पांडे से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की मेहता ने बताया डीएम चंपावत ने मामले का काफी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के जो मतदाता नगर निकाय चुनाव में मतदान करेंगे उन्हें पंचायती चुनाव में मतदान नहीं करने दिया जाए तथा उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जो सुविधाएं दी जा रही है उनसे वंचित किया जाएगा डीएम ने इस प्रकरण को काफी गंभीरता से लिया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें