Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 को स्वीकृति मिलने पर कर्मचारियों में नाराजगी मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 22, 2025

पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 को स्वीकृति मिलने पर कर्मचारियों में नाराजगी मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन उत्तराखंड सरकार के द्वारा कैबिनेट में पैक्स कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान करने से सहकारी समितियो के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है ।आज मंगलवार को बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड के लोहाघाट , बाराकोट व पाटी ब्लाक के कर्मचारियों के द्वारा नई नियमावली में बदलाव करने की मांग को लेकर सचिव जगदीश जोशी के नेतृत्व में एसडीएम लोहाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने कहा नई नियमावली ना तो प्रबंधन समिति के हक में है और ना ही कर्मचारियों के हित में। जिस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। कर्मचारियों ने कहा नई नियमावली के विरोध में आज 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक समस्त विभागीय सूचनाओं बैठक, मेले ,कैंप आदि का बहिष्कार किया जाएगा तथा नई नियमावली में बदलाव न होने पर एक व दो मई को निबंधक कार्यालय देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा पांच मई से पूर्ण रूप से कलम बंद हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने में केदार सिंह अधिकारी, निर्मल चंद्र भट्ट , डिगर चंद ,सुरेश चंद्र जोशी, रतन राम ,विपिन कुमार, ललित मेहरा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें