Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

सूचना

: चंपावत :मंगलेख हत्याकांड में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन गिरफ्तारी न होने पर 21 अप्रैल से डीएम कार्यालय में धरने में बैठेगी मर्तक की मां

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 13, 2024
मंगलेख हत्याकांड में अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन गिरफ्तारी न होने पर 21 अप्रैल से डीएम कार्यालय में धरने में बैठेगी मर्तक की मां चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख मे 26 मार्च देर रात 11:00 बजे के लगभग मंगलेख निवासी युवा पान सिंह पुत्र कैलाश सिंह की हत्या कर दी गई थी हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही भगवान सिंह पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार का जेल भेज दिया था वहीं मृतक पान सिंह के चाचा कुंदन सिंह ने बताया उनके द्वारा पाटी थाने में भगवान सिंह, कृष्ण सिंह व उनके पिता मदन सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी पर पुलिस ने सिर्फ भगवान सिंह को गिरफ्तार किया कुंदन सिंह ने बताया बाकी दो अन्य आरोपी खुले आम गांव में घूम रहे हैं जिनसे उनके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है उन्होंने कहा पुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नही किया गया तथा पूछताछ तक नहीं करी जा रही है तथा गांव के अन्य लोगों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है वहीं मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी तथा उनकी कॉल डिटेल निकालने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करी है साथ ही चेतावनी दी है अगर शीघ्र दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करी जाती है तो 21 अप्रैल से मृतक की मां नंदी देवी व चाचा कुंदन सिंह सहित कई ग्रामीण डीएम कार्यालय चंपावत में धरने में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें