Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार / मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार देहरादून, 19 मार्च। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है। बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है । लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4,96,38,000/- रुपए भेजे गए हैं । रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता-पिता या संरक्षक को गंवा देने वाले बच्चों और किशोरों को उनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण होने तक 3000 पर प्रति माह के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी लेकिन हर महीने कुछ लाभार्थी 21 साल से अधिक आयु हो जाने या फिर शादी व अन्य कारणों से योजना से बाहर हो जाते हैं। रेखा आर्या ने कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार कि यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना में लाभार्थियों को ₹3000 महीना आर्थिक मदद के अलावा उनके खाने-पीने, शिक्षा आदि की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है। इस दौरान उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता, डीपीओ राजीव नयन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे I

विज्ञापन

जरूरी खबरें