Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

लोहाघाट:आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प।

: लोहाघाट:मां झूमाधुरी महोत्सव का विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया शुभारंभ कलश यात्रा के साथ मां झूमाधुरी महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 20, 2023
मां झूमाधुरी महोत्सव का  महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ  हुआ रंगारंग आगाज लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन-पाटनी, राईकोट महर-कुंवर के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया है। महोत्सव में सांस्कृतिक,शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। महोत्सव में मुख्य मेला 23 सितंबर को मां झूमाधुरी मंदिर तक दो गांवों से मां भगवती और मां काली के डोले निकलेंगे। बुधवार को महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी के दिशा निर्देशन पर मुख्य अतिथि लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं और महोत्सव में सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, भगीरथ भट्ट और कविराज मौनी रहे। महोत्सव के शुभारंभ में महिलाओं ने पाटन के प्राथमिक विद्यालय से सांस्कृतिक मंच स्थल खाल तोक तक भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में  आगे-आगे छलिया नृतक और पीछे सैकड़ों महिलाए   मां के जयकारे लगाते  हुए चल रही थी। पूर्व सैनिक ललित अधिकारी की अध्यक्षता और जगदीश पाटनी के संचालन में अल्पाइन स्कूल और शिशु मंदिर पाटन के साथ स्थानीय कलाकारों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बीडीसी सदस्य गंगा सिंह पाटनी,बाबा आदित्य दास, जानकी बोहरा, संजय जोशी,प्रकाश बोहरा, सुभाष विश्वकर्मा,हेम चंद्र पाटनी, रमेश पाटनी,शशांक पांडेय,कमल कुलेठा, प्रकाश विश्वकर्मा, शेखरानंद पाटनी, रजत पांडेय, राहुल सिंह, प्रमोद पाटनी, सुंदर नाथ गोस्वामी,सचिन, मोहित,प्रदीप आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें