Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत: कांडा गांव में वाटर प्लांट का विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रेखा देवी ने किया शुभारंभ पहाड़ का पानी आएगा पहाड़ के काम

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
चंपावत के साथ साथ पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को मिलेगा पहाड़ का शुद्ध पेयजल चंपावत जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत कांडा में बीएनके हैप्पी इनर्वेशन नाम से एल्कलाइन वाटर प्लांट का शुभारंभ हो गया है। इससे पहाड़ के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के साथ साथ ही मैदान के लोगों को भी अब शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।रविवार को  विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रेखा देवी ने वाटर प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस प्लांट के शुभारंभ होने से यहां के लोगों को रोजगार के साथ साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्लांट के संस्थापक राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्लांट का उद्देश्य पहाड़ के पानी को एक बाजार मिल सके और स्थानीय स्तर पर ही लोगों को रोजगार मिल सके इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कमलेश पांडे ने किया।इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा, एडवोकेट अमरनाथ वर्मा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक अमित भाकुनी, सहायक प्रबंधक प्रिया, राहुल वर्मा, मनमोहन बोहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें