रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर में गोदाम से करोड़ों की एनसीईआरटी की किताबें हुई बरामद। पुलिस व शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की शुरु
Laxman Singh Bisht
Sun, Mar 15, 2026
रुद्रपुर में गोदाम से करोड़ों की एनसीईआरटी की किताबें हुई बरामद।
पुलिस व शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की शुरू गोदाम सील करने की कार्यवाही ।
किताबों के नकली होने की संभावना।
रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित एनसीईआरटी की किताबों से भरे एक गोदाम पर शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारा। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहां अवैध रूप से रखी करोड़ों रुपए की एनसीईआरटी की किताबें बरामद की गई ।जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने दिल्ली स्थित एनसीईआरटी के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया है फिलहाल करवाई जारी है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती शाम किरतपुर के ग्राम प्रधान सत्यापन अभियान को लेकर गांव के प्रत्येक घर दुकान और प्रतिष्ठानों पर सत्यापन अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक वाहन नजर आया जिस पर उन्होंने वाहन चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया ।जिसको लेकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने देखा वाहनों में किताबें भरी हुई है ।उन्होंने वाहन चालक से इसकी जानकारी मांगी तो वह टाल मटोल करने लगा। पुलिस ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग को दी तो आज शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने वहां के एक गोदाम पर छापा मारा तो देखा गोदाम बंद पड़ा था और उसमें ताले लगे हुए थे ।पुलिस कर्मियों ने जब उस गोदाम के ताले तोड़े तो वह दंग रह गए ।अंदर पूरा गोदाम एनसीईआरटी की किताबों से भरा हुआ था उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से इसको लेकर कागजात दिखाने को कहा तो वह भी कागजात नहीं दिखा पाए। जिससे शिक्षा विभाग और पुलिस कर्मियों का संदेह और बढ़ गया जांच में पाया गया कि गोदाम में अवैध रूप से एनसीईआरटी की किताबें रखी है ।जिसकी लागत लगभग करोड़ों रुपए की बताई जा रही है ।फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एनसीईआरटी दिल्ली विभाग को सूचित कर दिया है और वह भी रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। फिलहाल छापामारी अभियान जारी है।
(किताबों के नकली होने की आशंका पर जांच शुरू )
रुद्रपुर क्षेत्र के गोदाम से बड़ी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें मिलने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद किताबों की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। जबकि उनके नकली होने की आशंका भी जताई जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में किताबें कहां से लाई गई और किसके माध्यम से उनका भंडारण किया गया था ।जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया फिलहाल यह कहना जल्द बाजी होगी कि बरामद किताबें असली है या नकली ।उन्होंने कहा कि किताबों की तकनीकी जांच कराई जाएगी और प्रकासन से संबंधित सभी दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है यदि किताबें नकली पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।