Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी से नौ नकल माफिया गिरफ्तार एसएससी परीक्षा में करना था खेल नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 4, 2025

6 अगस्त को होने वाली परीक्षा में करने वाले थे गड़बड़ी रुपयों के लालच में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल नकल माफियाओं का हल्द्वानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस 9 नकल माफियाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्यवाही करते हुए गैंग लीडर समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी लाखों रुपये लेकर ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने की योजना पर काम कर रहे थे। इनके पास से मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, वाई-फाई डोंगल, चार्जर बरामद हुए हैं।एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया पुलिस को हल्द्वानी शहर के परीक्षा केंद्रों में नकल गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.टीम ने रामपुर रोड के टीपी नगर में एक होटल पर दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।गैंग की 06 अगस्त से होने वाली एसएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पास कराने की योजना पर कार्य कर रहा था। एसएसपी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर सुनील कुमार और परविंदर कुमार, राहुल शर्मा, अभिषेक कुमार, विशाल गिरि, आफताब खान, अरुण कुमार, शिव सिंह और जसवीर सिंह के रूप में हुई है जो उत्तराखंड और हरियाणा के निवासी है।पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी लाइब्रेरी किराए पर लेकर वहां एनीडेस्क और रिमोट सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षार्थियों को नकल कराने का नेटवर्क चला रहे थे. इस काम के लिए हर अभ्यर्थी से 4-4 लाख रुपये वसूले जा रहे थे।

जरूरी खबरें