Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट में रूट नंबर से चलेंगी अब टैक्सियां कांस्टेबल मेहरा का सराहनीय प्रयास यातायात व्यवस्था होगी मजबूत डग्गामारी पर लगेगी लगाम 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 17, 2024
लोहाघाट में रूट नंबर से चलेंगी अब टैक्सियां कांस्टेबल मेहरा का सराहनीय प्रयास यातायात व्यवस्था होगी मजबूत डग्गामारी पर लगेगी लगाम लोहाघाट की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लोहाघाट के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा के द्वारा नई पहल शुरू की गई है कांस्टेबल मेहरा के द्वारा लोहाघाट की सभी रूटों की टैक्सियों को रूट नंबर आवंटित किए गए हैं कांस्टेबल हेम मेहरा ने बताया नगर में चार टैक्सी स्टैंड है अब सभी रूटों में चलने वाली टैक्सियों को रूट नंबर आवंटित कर वाहन में चश्पा किया गया है कांस्टेबल मेहरा ने बताया रूट नंबर( 1) खेतीखान, रूट नंबर (2) बाराकोट/वर्धाखान ,रूट नंबर( 3) चंपावत/ टनकपुर तथा रूट नंबर( 4) गुमदेश क्षेत्र की टैक्सियों को आवंटित किया गया है कांस्टेबल मेहरा ने कहा अब टैक्सिया अपने निर्धारित स्टैंड में खड़ी रहेंगे अगर दूसरे रूट की टैक्सी दूसरे स्टैंड में पाई गई तो उस पर कार्यवाही की जाएगी तथा टैक्सी जिस रूट की होगी उस रूट पर ही चलेगी उन्होंने बताया इस व्यवस्था से डग्गामारी रोकने में भी मदद मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहेगी वहीं वाहन चालकों ने भी इस नई व्यवस्था की सराहना की है मालूम हो कांस्टेबल मेहरा के द्वारा लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है वहीं पुलिस के उच्चअधिकारियों के द्वारा भी कांस्टेबल मेहरा के प्रयासों की सराहना की गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें