Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: चम्पावत:सड़क निर्माण की मांग को लेकर अब जोगा बसान के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का कर दिया ऐलान 13 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 4, 2024
सड़क निर्माण की मांग को लेकर अब जोगा बसान के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का कर दिया ऐलान 13 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण चंपावत जिले में लोकसभा चुनाव बहिष्कार की बाड़ सी आ गई है गुरूवार 04 मार्च को चंपावत जिले के विकासखंड पाटी के जोगा बसान के ग्राम प्रधान पुष्कर राम व जगदीश सिंह-उप प्रधान के संयुक्त नेतृत्व में बटुलिया गांव में तीन गांवों के लोगों ने प्रदर्शन कर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए कहा गया कि वह लगातार गरसाड़ी- जोगा बसान- बटुलिया-पारस सड़क की मांग कर रहे हैं, सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को पाटी तहसील मुख्यालय आने के लिए 13 किलोमीटर पैदल रास्तों को पार कर आना पड़ता है। सड़क न होने से बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को डोली में ले जाने की मजबूरी हैं। सड़क बनने से रमक, मंगललेख, कांडा, ककरौली, कलौन, रिखोली, ढोलीगांव, पारस, बटुलिया, बसान की करीब चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा, सड़क के कार्य में प्रगति नहीं होने पर वे लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में डुंगर सिंह रावत, धन सिंह, हर सिंह रावत, दिलीप सिंह, केशर सिंह फर्त्याल, शिवदत्त जोशी, धर्म सिंह, जैंत सिंह, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें