रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन
Laxman Singh Bisht
महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

लोहाघाट महाविद्यालय एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा आज मंगलवार को लोहाघाट महाविद्यालय परिसर में बढ़ती अव्यवस्था एवं बिना पहचान पत्र बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता को ज्ञापन सौंपा तथा बाहरी लोगों के महाविद्यालय में रोक की मांग की। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कहा वर्तमान समय में जब महाविद्यालय में परीक्षाएं एवं शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं ऐसे में परिसर की सुरक्षा, अनुशासन एवं छात्र-छात्राओं के हितों को सर्वोपरि रखना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा बाहरी लोगों के महाविद्यालय में प्रवेश करने से अराजकता का माहौल बना रहता है।


एनएसयूआई छात्र संगठन ने प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता से बिना आइडेंटी कार्ड के महाविद्यालय मे प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाए, मुख्य द्वार पर सख्त जांच व्यवस्था लागू की जाए तथा केवल अधिकृत छात्रों एवं कर्मचारियों को ही महाविद्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जाए। छात्र नेताओं ने कहा एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों, सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण और महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए संघर्ष करती आई है। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय में एक सुरक्षित, अनुशासित और सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करना है, ताकि सभी विद्यार्थी बिना किसी भय और बाधा के अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकें। छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो एनएसयूआई छात्रहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश