Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा नेता रेनू गरकोटी ने समाज कल्याण विभाग पर योजना में लोहाघाट विधानसभा के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप विभाग द्वारा दिव्यांगों को उपकरण बांटने में किया जा रहा है भेदभाव

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 9, 2024
भाजपा नेता रेनू गरकोटी ने समाज कल्याण विभाग पर योजना में लोहाघाट विधानसभा के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप विभाग द्वारा दिव्यांगों को उपकरण बांटने में किया जा रहा है भेदभाव तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व भाजपा नेत्री रेनू गरकोटी ने समाज कल्याण विभाग पर योजनाओं का लाभ देने में लोहाघाट विधानसभा के साथ भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है रेनू गरकोटी ने कहा समाज कल्याण विभाग के द्वारा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग जनों को न तो बैसाखियां दी जा रहे हैं ना ही कान की मशीने ना अन्य उपकरण जबकि दिव्यांग जनों का नाम लिखवाया गया था रेनू ने कहा समाज कल्याण विभाग से कई बार लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग जनों को उपकरण देने की मांग करी गई पर कोई शुध विभाग के द्वारा नहीं ली जा रही है उन्होंने कहा जब उनके द्वारा समाज कल्याण के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो अधिकारियों के द्वारा कहा गया शासन से काफी कम मात्रा में दिव्यांग जनों के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जो उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं उनको मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण चंपावत में बांट दिया जा रहा है रेनू गरकोटी ने कहा विभाग द्वारा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों के साथ इस प्रकार का भेदभाव करना उचित नहीं है उन्होंने सरकार से सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को दिलाने की मांग करी है वही दिव्यांगों को उपकरण न मिलने से दिव्यांगजन काफी परेशान है  

विज्ञापन

जरूरी खबरें