: बाराकोट:तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के दिए कड़े निर्देश अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर जताई नाराजगी सड़क पानी के छाए मुद्दे
Laxman Singh Bisht
Tue, Dec 17, 2024तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जन समस्याएं अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के दिए कड़े निर्देश अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर जताई नाराजगी सड़क पानी के छाए मुद्दे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी को सुशासन सप्ताह के तहत जन समस्याओं को सुनने व समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज मंगलवार को मुख्यमंत्री के जिला चंपावत में डीएम चंपावत नवनीत पांडे की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के तहत जिले के बाराकोट ब्लॉक में तहसील दिवस आयोजित किया गया तहसील दिवस में आए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को डीएम नवनीत पांडे के सम्मुख प्रमुखता से रखा गया तथा समस्याओं के समाधान की मांग की तहसील दिवस में फ़र्तोला के पूर्व प्रधान सुनील वर्मा द्वारा बाराकोट बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था व बाजार में बने
शौचालय में जल व्यवस्था , बाराकोट रामेश्वर मोटर मार्ग निर्माण , जीजीआईसी से विद्युत पोल को शिफ्ट करने करने की मांग की , मनोज जोशी द्वारा वर्धाखान बिसराड़ी आली सड़क सुधारीकरण का मामला उठाया गया, बंतोली के पूर्व क्षेत्र पंचायत भगवान सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग से मलवे का वन पंचायत में आने का मुद्दा उठाया गया योगेश जोशी द्वारा एनएच में छोड़े गए गौ बंसो के मामले को उठाते हुए गौ सदन बनाने की मांग की तो वहीं विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोरा ने गांव में बन रही जल जीवन मिशन योजना पर सवाल उठाए
वही अनिल जोशी के द्वारा होम स्टे का मामला उठाया गया प्रशासक राजेश अधिकारी व नारायण फर्त्याल ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठायाअधिकतर शिकायते पीडब्ल्यूडी , जल निगम व जल संस्थान विभाग से संबंधित रही ग्रामीणों ने अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी जताई वही ग्रामीणों की समस्याओं को डीएम पांडे ने काफी गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही डीएम ने मुख्यमंत्री की घोषणा में हो रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने तथा आपत्तियों का जल्द निस्तारण के भी निर्देश दिए तथा डीएम ने तहसील दिवस में जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए डीएम पांडे ने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक सप्ताह तक जिले के हर ब्लॉक में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा तीन बहुउद्देशीय शिविर भी लगाए जाएंगे तथा पूर्व सैनिकों के लिए 20 दिसंबर को चंपावत में शिविर का आयोजन किया जाएगा डीएम बोले समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी प्रत्येक न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत में पहुंचेंगे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ समस्याओं का समाधान करेंगे
तहसील दिवस में अधिकतर सड़क, पानी के मुद्दे छाए रहे जनता के द्वारा डीएम नवनीत पांडे के कार्य प्रणाली की सराहना की गई लोगों ने कहा जिस प्रकार डीएम चंपावत के द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लिया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए वह सराहनीय है उन्हें पूरा विश्वास है उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा डीएम ने सीएम घोषणा से बनने वाली सुतेरा शील सड़क की जानकारी अधिकारियों से ली इस मौके पर एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ,सीओ वंदना वर्मा ,सीडीओ संजय कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फर्त्याल ,विधायक प्रतिनिधि होशियार बोरा सहित समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे