Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा पर गौरल चौड़ सड़क मे चौड़ीकरण का कार्य शुरू लोगों ने सीएम को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
मुख्यमंत्री की घोषणा पर गौरल चौड़ सड़क मे चौड़ीकरण का कार्य शुरू लोगों ने सीएम को दिया धन्यवाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद उनकी विधानसभा चम्पावत के गोरलचौड मोटर मार्ग के चौडीकरण हेतु 103.46 लाख की लागत से 400 मीटर खुली नाली को बन्द कर ह्यूम पाइप से प्रतिस्थापित करने का कार्य का आज दिनांक 04 अगस्त 2024 को शुरू किया गया विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी ने कार्य का शुभारंभ किया। वही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया मुख्यमंत्री जी द्वारा आदर्श चंपावत हेतु जो भी घोषणाएं की गई हैं उन पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मालूम हो गौरल चौड़ सड़क काफी सकरी होने से हर वक्त यहां जाम लगा रहता था इस मामले का संज्ञान लेते हैं मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सड़क चौड़ी करण के निर्देश दिए थे वहीं सीएम की घोषणा के बाद सड़क में कार्य शुरू हो गया है जिसके लिए चंपावत की जनता ने मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया है मालूम हो इस महतवपूर्ण सड़क के चोड़ा होने के बाद लोगो को बड़ी राहत मिलेगी इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा चंपावत सुनील पुनेठा, शंकर पांडे, गोविंद सामंत, मुकेश महाराना, हेमंत जोशी, कपिल खर्कवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें