Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: बाराकोट:नववर्ष के पहले दिन में एसएचओ लोहाघाट ने लिया लड़ीधूरा मंदिर में सुरक्षा का जायजा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 2, 2025
नववर्ष के पहले दिन में एसएचओ लोहाघाट ने लिया लड़ीधूरा मंदिर में सुरक्षा का जायजा। नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह तथा बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद द्वारा लड़ीधूरा मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया । थाना अध्यक्ष लोहाघाट ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे नवयुवकों से समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों एवं नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थान पर सामाजिक वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने मंदिर में निवास करने वाले महंत गोपाल गिरी,पुजारी भुवन चंद्र जोशी एवं ग्रामीणों को अपने मोबाइल नंबर भी दिए तथा क्षेत्रीय मंदिरों में चोरी होने या किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर तुरंत संपर्क करने को कहा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी एवं अन्य ने थाना प्रभारी अशोक कुमार एवं चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लड़ीधूरा मंदिर में स्वागत किया। इस दौरान रजत वर्मा, योगेश जोशी,शंकर पांडे, गुड्डू वर्मा , कांस्टेबल अशोक पुरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें