Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:चौड़ी राय में एक दिवसीय वैकल्पिक ऊर्जा कार्यशाला का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 25, 2024
चौड़ी राय में एक दिवसीय वैकल्पिक ऊर्जा कार्यशाला का हुआ आयोजन रविवार 25 फरबरी को देवालय प्रांगण चौड़ी राय मैं एक दिवसीय वैकल्पिक ऊर्जा कार्यशाला का आयोजन उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) देहरादून के द्वारा किया गया। जिसमें देहरादून से आए अधिकारियों  अंकित सेमवाल  व महेश बहादुर ठाकुला  के द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा के सम्बन्ध मैं अपने विचार व्यक्त किए साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही ऊर्जा क्षेत्र मैं अपने संयंत्रों पर दी जाने वाली छूट व उपयोगिता के बारे मैं ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम मैं गांव के बच्चों द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा के सम्बन्ध मैं स्लोगन लेखन, ड्राइंग आदि भी तैयार की गई अधिकारियों द्वारा सम्बंधित विषय पर प्रश्न पुछे गए। सही उत्तर देने पर ग्रामीणों को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यशाला मैं माडल ग्राम पंचायत के प्रेरक आशीष पन्युली  भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों व वक्ताओं व सहयोगियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही ग्राम प्रधान जितेन्द्र राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व ग्राम पंचायत मैं आकर कार्यशाला आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए अधिकारियों सहित सम्बंधित विभाग को भी धन्यवाद दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें