Sunday 8th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:फिर यात्रियों की हुई फजीहत स्वाला डेंजर जोन के पास खराब हुई रोडवेज बस।

देहरादून :प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर चले चाकू दोनों अस्पताल में भर्ती

नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

: चम्पावत :नरसिंह डांडा में पड़े मात्र 3 वोट गांव में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार भाजपा नेताओं पर लगे कई गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 19, 2024
नरसिंह डांडा में पड़े मात्र 3 वोट गांव में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार भाजपा नेताओं पर लगे कई गंभीर आरोप चम्पावत विधानसभा के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव नरसिंह डांडा के ग्रामीणों ने गांव की अनदेखी करने ,विकास कार्य न होने तथा भेदभाव करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए चुनाव बहिष्कार कर दिया बूथ में 711 मतदाताओं में से मात्र तीन मतदाताओं ने हीं वोट डाला चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी वहीं गांव के पूर्व प्रधान दीपक कुमार और ग्रामीणों ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी ने अपने नरसिंह डांडा दौरे के दौरान गांव के विकास कार्य के लिए कई घोषणाएं करी थी जिनमें से किसी भी घोषणा में कार्य नहीं किया जा रहा है उन्होंने भाजपा नेताओं पर उनके गांव में विकास कार्य न होने देने का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों ने कहा अनुसूचित जाति गांव होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है ग्रामीणों ने कहा उन्होंने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को 96 प्रतिशत मत दिया था वहीं ग्रामीणों ने सांसद अजय टम्टा के खिलाफ भी गहरी नाराजगी जताई है ग्रामीणों ने कहा सांसद के द्वारा भी उनके गांव की ओर देखा तक नहीं किया जबकि वह अनुसूचित जाति से आते हैं ग्रामीणों ने बताया मुख्यमंत्री ने गांव के दौरे के दौरान सात घोषणा करी थी ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं पर उनके गांव मे विकास कार्य न होने देने का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों ने कहा उन्हें ना तो सांसद निधि का लाभ मिलता है ना ही विधायक निधि का उनके गांव के नाम से अन्य गांव के विकास कार्य किया जा रहे हैं हालांकि प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को समझने की भरपूर कोशिश करी गई पर ग्रामीण नहीं माने गांव की एक भी महिला ने मतदान नहीं किया

जरूरी खबरें