Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

चंपावत:तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क के नाम पर इंतजार कंधों पर मरीज, पगडंडी पर जिंदगी और फाइलों में विकास'

चंपावत पुलिस ने वापस लौटाए डेढ़ लाख रुपए के खोए हुए मोबाइल

चंपावत:ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित, जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

लोहाघाट:वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की तैयारी की बैठक धूमधाम से भव्य रूप से मनाया जाएगा महोत्सव

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 10, 2026

लोहाघाट के डेंसली विद्युत उपकेंद्र का संचालन शुरू। लो वोल्टेज व कटौती से मिलेगी निजात।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' परिकल्पना के तहत क्षेत्र को मिली लो-वोल्टेज से निजात, बिजली की गुणवत्ता होगी बेहतर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'सशक्त उत्तराखंड' और सीमांत क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में ऊर्जा विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के चम्पावत को एक 'आदर्श जिला' बनाने और हर गांव-घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप, जनपद के क्षेत्रों में बिजली संकट से निजात दिलाने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लोहाघाट स्थित 132/33 केवी पीटीसीयूएल (PTCUL) उपकेंद्र को पूरी तरह से सफलतापूर्वक चार्ज कर दिया गया है जिसने आज बुधवार से कार्य करना शुरू कर दिया है।विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान में 132/33 केवी पीटीसीयूएल उपकेंद्र पिथौरागढ़ से लोहाघाट उपकेंद्र तक विद्युत आपूर्ति स्थानांतरण यानी लाइन परिवर्तन का कार्य भी पूरी कुशलता के साथ संपन्न कर लिया गया है। राज्य सरकार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के दृष्टिकोण के तहत इस व्यवस्था के लागू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।इस नए उपकेंद्र के सुचारू होने से जिले के पर्वतीय क्षेत्र को सीधा लाभ मिल रहा है। अब चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा एवं बाराकोट सहित आसपास के तमाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के वोल्टेज प्रोफाइल में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। सरकार की मंशा के अनुरूप अब इन सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पहले से कहीं अधिक विश्वसनीय, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हो जाएगी, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ व्यापारियों, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को भी बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से बड़ी राहत मिलेगी।उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के अधिशासी अभियंता विजय सरकारिया ने बताया कि उपकेंद्र को चार्ज करने और लाइन स्थानांतरण का कार्य पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू कर दी गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में विद्युत विभाग क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस नए उपकेंद्र के संचालन से आने वाले समय में बिजली की उपलब्धता और स्थिरता दोनों में सुधार होगा। मालूम लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपने कार्यकाल के दौरान 100 करोड रुपए की लागत से बनी इस योजना को पास करवाया था।

जरूरी खबरें