Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 29 मई को स्टेशन बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

बाजपुर:ऊपर असली नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ़ इंडिया के नकली नोट दो शातिर गिरफ्तार

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर आक्रोश जीएम के बाद सीएमडी एनएचपीसी का पुतला दहन

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर आक्रोश जीएम के बाद सीएमडी एनएचपीसी का पुतला दहन

टनकपुर। पूर्णागिरी मेले के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों को अनुमति न मिलने से नाराज स्थानीय दुकानदारों एवं क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि एनएचपीसी प्रबंधन द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों और गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहले एनएचपीसी के जीएम के पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान न होने और जीएम द्वारा सीएमडी एनएचपीसी के आदेशों का हवाला देते हुए दुकानों को अनुमति न देने से आक्रोश और बढ़ गया। इसी क्रम में आज शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने सीएमडी एनएचसी का भी पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से शारदा बैराज पुल का निर्माण हुआ है, तब से प्रत्येक मेला अवधि में उक्त स्थान पर अस्थायी दुकानें लगती आ रही हैं, लेकिन इस बार अनावश्यक रोक से क्षेत्रीय जनता एवं दुकानदारों में भारी नाराजगी है।सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक भी आंदोलनकारियों के साथ मौके पर उपस्थित रहे और दुकानदारों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से दुकानदारों की समस्या को स्थानीय प्रशासन के समक्ष लगातार रखा जा रहा है। दीप पाठक ने कहा कि वे अपने स्तर से अभी भी दुकानों को लगवाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे, ताकि गरीब दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो फिलहाल मामला बड़ा रूप लेता जा रहा है।इस अवसर पर भावना गंगवार, रचना गंगवार, शंकर लाल, ममता, सोनू (सुनील), अंशु (अंकित), राधा, सोनू, किरण, राजकुमारी, पूनम, चंपा देवी, खुशबू कश्यप, आशीष, आयु देवी, सुशील देवी, ममता देवी, प्रिया कश्यप, सुमन, सरिता, गीता, लक्ष्मी, शकुंतला, सोमवती, गीता, धर्मेंद्र, अभिषेक, आकाश, राम ललित, शिबिन बाबू, दिनेश, विरेंद्र शाह, अशोक, भुवन, भोल्या, आकाश, अनिरुद्ध, लीला देवी, प्रेमा दयारी, हरगोविंद, खिला प्रसाद, रोहित, पिंकी, नेहा, सुनीता देवी, कमला देवी, उषा देवी, राजकुमार, सरिता, निरंजन, विनोद, नीलम, मिंटू, नेहा देवी, श्याम, नीतू, गीता लाल, गोमती, विशाल, हरीश सिंह, गीता, श्याम, विक्रम, नगीना राम, लीलावती, हेमा, आकाश, अंजली, खुशबू, शौभाजन, अदित, आशा, रामू, सीमा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।आंदोलनकारियों ने फिलहाल धरना स्थगित करने की बात कही, लेकिन स्पष्ट किया कि उनकी मांग जारी रहेगी और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को पुनः तेज किया जाएगा।

जरूरी खबरें