Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

चंपावत:संघ शताब्दी वर्ष पर आरएसएस का प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन।

लोहाघाट:बंदी ग्रह की भूमि पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का हो निर्माण युवाओं को मिले रोजगार :लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

लोहाघाट:खुफिया विभाग की बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर पेनी नजर।

: पिथौरागढ़:जौलजीबी में पंचायत प्रतिनिधि मिले मुख्यमंत्री से /प्रशासनिक समिति के माध्यम से बढ़ाए 2 वर्ष का कार्यकाल / मुख्यमंत्री ने कहा समिति की रिपोर्ट आने दें होगा सकारात्मक विचार, दिया भरोसा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 15, 2024
जौलजीबी में पंचायत प्रतिनिधि मिले मुख्यमंत्री से उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से दो वर्ष का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के माध्यम से बढ़ाए जाने हेतु घोषणा किए जाने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मांग को लेकर उन्होंने एक समिति का गठन किया है। समिति की रिपोर्ट आने पर इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। जौलजीबी मेले के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासनिक समिति के माध्यम से उत्तराखंड के 12 जनपदों में दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक राष्ट्र एक चुनाव" का विजन तभी पूरा हो सकता है। जब उत्तराखंड में एक राज्य एक पंचायत चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही मध्य प्रदेश सरकार ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए अपने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल प्रशासनिक समिति के माध्यम से बढ़ने का फैसला लिया है।विधायक  बिशन सिंह चुफाल ने भी मुख्यमंत्री से इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सरकार की ओर से इस मांग पर एक समिति का गठन किया जा चुका है। समिति की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर अवश्य सकारात्मक विचार होगा। इस मौके पर धारचूला के क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, विकास खंड मूनाकोट के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिवाकर जोशी, सोनू चंद आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें