रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पंचेश्वर पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में बुजुर्गों की सुनी समस्याएं। कहा हर मुसीबत में साथ खड़ी है पुलिस
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 18, 2025
पंचेश्वर पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में बुजुर्गों की सुनी समस्याएं। कहा हर मुसीबत में साथ खड़ी है पुलिस
एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा जनपद के सीमावर्ती गाँवों में रहने वाले बुजुर्गों व लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका निराकरण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षको/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर आज शुक्रवार दोपहर सुभाष राणा प्रभारी चौकी मडलक के द्वारा सीमावर्ती ग्राम सभा मडलक व जगत सिंह रोंकली प्रभारी चौकी रौसाल द्वारा सीमावर्ती ग्राम सभा रौसाल व पासम जाकर गांव के बुजुर्गों व स्थानीय ग्रामीण से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी ली गई ।
लेकिन इस दौरान किसी भी व्यक्ति के और आप कोई परेशानी नहीं बताई गई। पुलिस ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नं0 112 व अन्य आपातकालीन दूरभाष नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया ।तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। वही सहायता के लिए उनके पास पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन