Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:पर्यटक आवास गृह पार्किंग में खड़ी होगी पंचेश्वर रोड की टैक्सियां एसडीएम ने दिए निर्देश/जाम के झाम से लोगों को मिलेगी निजात

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 20, 2024
पर्यटक आवास गृह पार्किंग में खड़ी होगी पंचेश्वर रोड की टैक्सियां एसडीएम ने दिए निर्देश लोहाघाट के सीमांत क्षेत्र पंचेश्वर, चमदेवल , रोसाल , मडलक , चोमेल आदि क्षेत्र को चलने वाली टैक्सियो की पार्किग समस्या को देखते हुए लोहाघाट के पर्यटक आवास गृह में लाखों रुपए की लागत से शासन ने पार्किंग का निर्माण किया है शुक्रवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने पार्किग समस्या के समाधान के लिए पुलिस ,टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो व कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियो के साथ एसडीएम कार्यालय में एक बैठक की तथा इस रूट की सभी टैक्सियों को पर्यटक आवास गृह में नवनिर्मित पार्किंग में खड़ी करने के निर्देश दिए एसडीएम के निर्देश के बाद अब जल्द इस रूट की सभी टैक्सियां निर्धारित पार्किंग में खड़ी होगी अब टैक्सियां पुरानी पार्किंग में सिर्फ नंबर के हिसाब से सवारियां बैठा सकती हैं इसके अलावा शीतला माता पार्किंग में भी टैक्सी वाहन खड़े नहीं होंगे तथा दिगालीचौड़ क्षेत्र के वाहन भी स्टेशन बाजार से अब सवारिया नहीं बैठा सकते हैं इस रूट के वाहन अब पंचेश्वर के पुराने स्टैंड से नंबर के हिसाब से सवारियां बैठाएंगे एसडीएम ने पुलिस को इस व्यवस्था को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं जल्द ही पार्किंग शुल्क निर्धारित किया जाएगा इस व्यवस्था के बाद पंचेश्वर चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी वही लोगों ने नगर पालिका कार्यालय के पास बनी पार्किंग को शुरू करने की मांग की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें