Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:पाटन पाटनी गाँव में दिन दहाड़े गुलदार दिखने से हड़कंप*

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 21, 2024
पाटन पाटनी गाँव में दिन दहाड़े गुलदार दिखने से हड़कंप लोहाघाट ब्लॉक अंतर्गत रायकोट गाँव में गुलदार के पिछले दिनों बच्चे पर हमले से लोग उभर भी नहीं पाये थे कि अब पाटन पाटनी गाँव के कालशन मंदिर में सोमवार सुबह 8 बजे बड़ा गुलदार दिखने से हड़कंप मचा है। स्थानीय शशांक पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के कमल कुलेठा, पंकज पाटनी, नवल पांडेय,संदीप पांडेय समेत कई लोगों ने एक बड़े गुलदार को कालशन मंदिर के आसपास विचरण करते हुए देखा। वहीं नवल पाण्डेय द्वारा बताया गया कि गाँव के पालदेवती मंदिर में भी सुबह 7.45 बजे एक गुलदार देखा गया। स्थानीय लोगों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। वहीं दिन दहाड़े गुलदार दिखने से लोग डरे हुए हैं। मालूम हो कुछ दिन पूर्व रायकोट में भी एक गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला किया गया था जिसके बाद बच्चे को हल्द्वानी रेफ़र करना पड़ा था। वही स्थानीय लोगों ने वन विभाग से माँग की है कि एक पिंजरा पाटन गाँव में भी लगाना चाहिए जिससे गुलदार जल्द से जल्द पकड़ में आ सके। मालूम हो इससे पूर्व भी पाटन पाटनी गाँव में कई बार गुलदार दिखाई दिया है और कई पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं गुलदार के बढ़ते आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं और बच्चों को विशेष निगरानी में स्कूल आदि पहुँचा रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें