Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

चंपावत:समग्र शिक्षा अभियान के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

: लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ में पेयजल समस्या का समाधान न होने पर अभिभावक करेंगे आंदोलन पानी ढोने को मजबूर छात्र

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
जीआईसी दिगालीचौड़ में पेयजल समस्या का समाधान न होने पर अभिभावक करेंगे आंदोलन पानी ढोने को मजबूर छात्र लोहाघाट ब्लॉक का सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ पेयजल किल्लत से जूझ रहा है जिसके चलते विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है जिस कारण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों में काफी आक्रोश है जनप्रतिनिधियों तथा अभिवावकों ने विद्यालय में पेयजल समस्या का जल्द समाधान न होने तथा पेयजल के लिए स्वीकृत दो हजार लीटर के टैंक का निर्माण जल्द शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, पीटीए अध्यक्ष रोशन राम ने बताया कि विद्यालय की छात्र संख्या लोहाघाट ब्लॉक में सर्वाधिक 446 है,जिसमें 136 बच्चे रोज मध्याह्न भोजन करते हैं,जिनके लिए वर्तमान में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है पूर्व में हंस फाउंडेशन द्वारा निर्मित पाइप लाइन में केवल 6 महीने ही पानी की आपूर्ति हो पाती है।वर्तमान में विद्यार्थी दिगालीचौड़ बाजार में स्थित हैंडपंप से पानी की पूर्ति कर रहे हैं। पीटीए अध्यक्ष ने कहा विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण मध्यान भोजन बनाने तथा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को शौच इत्यादि जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है उन्होंने कहा समस्या का जल्द समाधान न होने पर क्षेत्र के अभिभावकों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा नाराजगी जताने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोरा, निवर्तमान ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी,लक्ष्मण सिंह भंडारी,फतेह सिंह भंडारी,मोहन चंद्र पांडे, ममता जोशी ,जयंती देवी, पार्वती देवी, कमला देवी ,हीरा देवी ,मुन्नी देवी आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें