रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
Laxman Singh Bisht
वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में स्टाफ की कमी और बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना यूकेडी नेता दरबान सिंह रजवार को भारी पड़ गया । अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद अब यूकेडी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है । जानकारी के मुताबिक यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं की कमी और स्टाफ की कमी की समस्या को लेकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया । इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पाटी थाने में तहरीर दी गई । इसमें आरोप लगाया गया कि दरवान सिंह रजवार ने बिना अनुमति वीडियो बनाया । तहरीर में अन्य आरोप भी लगाए गए हैं । बुधवार को मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया , जब दरवान सिंह रजवार के साथ अन्य यूकेडी कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंच गए । कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी की और पुलिस को दी गई तहरीर पर भी नाराजगी जताई । कार्यकर्ताओं का कहना था कि अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को उठाने के बजाय आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता अपनाया जा रहा है ।यूकेडी के जिला अध्यक्ष राजू पुनेठा व जिला महामंत्री रमेश सिंह बिष्ट ने अस्पताल प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब-जब अव्यवस्थाओं की पोल खोली जाती है और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की जाती है , तब-तब समस्याओं को दूर करने के बजाय आवाज उठाने वालों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है । यदि पाटी अस्पताल में स्टाफ की व्यवस्था और सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो यूकेडी क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर विशाल आंदोलन करेगी । इस पूरे घटनाक्रम ने पाटी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहस छेड़ दी है । एक ओर अस्पताल प्रबंधन ने वीडियो बनाने को लेकर पुलिस में शिकायत दी है , तो दूसरी ओर यूकेडी अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ की कमी को जनहित का मुद्दा बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दे रही है । अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को किस तरह सुलझाता है और पाटी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर क्या कार्रवाई होती है ।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ