रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
Laxman Singh Bisht
बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नेता और लोहाघाट विधानसभा के संभावित प्रत्याशी दरबान सिंह रजबार के खिलाफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी का मोबाइल से वीडियो बनाकर अस्पताल के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप लगाते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व स्टाफ के द्वारा पाटी थाने में तहरीर देते हुए यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैl तहरीर में बताया गया है आज 22 सितंबर को दोपहर 11:45 बजे के आसपास यूकेडी नेता दरबान सिंह रजवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचे और उनके द्वारा बिना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की अनुमति लिए बिना अस्पताल की वीडियोग्राफी की गई। तहरीर में कहा गया है सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि दरबार से रविवार के द्वारा अपने सोशल मीडिया में वायरल किए गए वीडियो में अस्पताल की एवं उसमें कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारी एवं उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया है जो कि पूरी तरह से तथ्य विहीन है। तहरीर में कहा गया ऐसा प्रतीत होता है उनके द्वारा अपने निजी व राजनीतिक फायदे के लिए अस्पताल की छवि एवं शासन प्रशासन की छवि को जैसा कि उनके वीडियो में कह गए शब्दों से प्रतीत होता है खराब करने एवं आम जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से बनाया गया है। जो कि गैरकानूनी है। तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया यूकेडी नेता रजवार के द्वारा ओपीडी के समय पर ब्यवधान उत्पन्न किया गया जिससे मरीजो सहित समस्त स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ी। तहरीर में कहा गया यूकेडी नेता रजबार द्वारा अपने वायरल वीडियो में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर की कार्य क्षमता एवं उनकी शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठा कर चिकित्सक व कर्मचारियों की मान हानि की गई है। आरोप लगाया गया है रजबार के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है। तहरीर के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के स्टाफ के द्वारा में थाना अध्यक्ष पाटी से इस घटना एवं दरबान सिंह रजवार के वायरल वीडियो जो उनके द्वारा अपनी राजनीतिक फायदे एवं अस्पताल एवं कर्मचारियों की छवि को खराब करने के उद्देश्य से बनाया गया है। जिसका संज्ञान लेते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर रजबार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। मामले को लेकर अस्पताल के समस्त चिकित्सकों को कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। फिलहाल आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। मामले में यूकेडी नेता दरबान सिंह रजवार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपी को निराधार बताया। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने अस्पताल में मरीजों को होने वाली असुविधाएं व कमियों को वीडियो के माध्यम से जनता व प्रशासन को बताया। फिलहाल मामले में कौन सही कौन गलत इसका फैसला पुलिस करेगी। मामले को लेकर जिले के समस्त चिकित्सकों व चिकित्सा स्टाफ के द्वारा गहरी नाराजगी जताते हुए रजबार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ