Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:कोरा नदी में डूबने से युवक की मौत नदी में तैरता मिला शव मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवक

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 6, 2025

कोरा नदी में डूबने से युवक की मौत नदी में तैरता मिला शव मानसिक रूप से अस्वस्थ था युवकचम्पावत जिले के पाटी ब्लाक में 34 वर्षीय युवक का शव पाटी की कोरा नदी में मिला है । चखड़िया गांव के नीचे कोरा नदी में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । पुलिस के मुताबिक कोरा नदी से पाटी कस्बे के लिए संचालित होने वाली लिफ्ट पेयजल योजना बांध के निकट युवक का शव मिला है । जब पम्प ऑपरेटर पानी खोलने के लिए नदी में पहुंचे तो तालाब में युवक का शव तैरता नजर आया। जिसके बाद पम्प ऑपरेटर ने चखड़िया गांव के लोगों को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई । सूचना पर थाना पाटी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया । एसआई मनीष खत्री ने बताया युवक की पहचान दिनेश चंद्र(34) पुत्र महेश चंद्र , निवासी - ग्राम गहतोड़ा , हाल निवास - पाटी के रूप में हुई है । युवक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं । पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है । ग्रामीणों ने बताया युवक पिछले लम्बे समय से मानसिक रूप से बीमार था ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें